टीएफएल द्वारा तलचर इकाई का पुनरुद्धार:
सरकार ने नामांकन आधार के माध्यम से नामित पीएसयू अर्थात गेल, आरसीएफ, सीआईएल और एफसीआईएल की संयुक्त उद्यम कंपनी बनाकर तालचेर इकाई के पुनरुद्धार का अधिदेश दिया है। तदनुसार, तालचेर फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (टीएफएल) नामक एक संयुक्त उद्यम कंपनी को गेल, आरसीएफ और सीआईएल प्रत्येक की 31.85% और एफसीआईएल की 4.45% इक्विटी भागीदारी के साथ 12.7 एलएमटीपीए क्षमता का गैस आधारित अमोनिया यूरिया संयंत्र स्थापित करने के लिए गठित किया गया था। टीएफएल संयंत्र कोयला गैसीकरण प्रौद्योगिकी पर आधारित है। तालचेर परियोजना का संक्षिप्त विवरण नीचे दिया गया है:-
क्र.सं. | विवरण | विवरण |
---|---|---|
1 | स्थान | तालचेर, जिला: अंगुल, ओडिशा |
2 | अनुमोदित क्षमता | 2200 एमटीपीडी अमोनिया, 3850 एमटीपीडी यूरिया |
3 | वार्षिक यूरिया उत्पादन (नीम लेपित यूरिया) | 12.7 लाख एमटी |
4 | एलएसटीके एजेंसी | मेसर्स वुहान इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड |
5 | प्रौद्योगिकी | कोयला गैसीकरण प्रौद्योगिकी |
7 | चालू होने की तिथि | निष्पादन चरण में है और अभी चालू किया जाना है। |